मुंबई में आयोजित की गई थी दसवीं शोतोकान कराटे प्रतियोगिता-विभिन्न राज्यों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया था-गाजियाबाद कराटे स्कूल के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कियागाजियाबाद। संवाददातामुंबई में आयोजित दसवीं राष्ट्रीय शोतोकान कराटे प्रतियोगिता में गाजियाबाद के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण और सात ने रजत पदक जीते। साथ ही रिया सिंह को स्वर्ण के साथ और काता में रजत पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान से पुरस्कृत किया गया। विजयी सभी खिलाड़ियों को गाजियाबाद कराते स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। गाजियाबाद कराटे स्कूल के अध्यक्ष शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को मुंबई में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश भर के करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें गाजियाबाद कराटे स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने पदक जीते। रिया सिंह, सोनम कश्यप, राहुल सिंह और देव कुमार ने विभिन्न वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। वहीं रिया सिंह, आलिया खान, मनन सिंह, यशराज, हर्ष सक्सेना, विक्की सिंह और राहुल सिंह ने रजत पदक जीता। रिया सिंह ने वजन वर्ग में स्वर्ण और काता में रजत पदक जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया और महिला वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का गौरव भी प्राप्त हुआ। विजयी सभी खिलाड़ी को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया कि विजयी रिया सिंह को विदेश में होने वाली अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए रिया का ट्रेनिंग शुरू हो गई है।
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गाजियाबाद के नाम चार स्वर्ण और सात रजत