राष्ट्रीय जनता दल के दिल्ली प्रदेश इकाई में संगठनात्मक बदलाव के साथ मनोज चौधरी को राजद प्रमुख लालू यादव के निर्देश पर तत्काल रूप से राजधानी दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। बीते बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कार्यलय से एक पत्र के माध्यम से चौधरी को यह जानकारी मिली कि अब वो प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हो गये हैं। राजनैतिक पंडितों के मुताबिक राजद प्रमुख का यह कदम दिल्ली में रह रहे बिहार के निवासिओं और पूर्वांचल के साथ साथ स्थानीय लोगों में भी दल की नीतियों का प्रचार प्रसार करना है।मनोज के अध्यक्ष नियुक्त होते ही अन्य दलों में हलचलें तेज हैं।
राष्ट्रीय जनता दल में बड़े बदलाव के साथ मनोज कुमार चौधरी बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष*